हमारे घर में ही कई ऐसी भाग्यवर्धक चीजें होती है, जिनका प्रयोग करने पर हम स्वयं अपने घर-ऑफिस आदि के नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि कर सकते हैं। ऐसे आसान उपाय जिससे हम सकारात्मक ऊर्जा का विकास कर अपने भाग्य को बदल सकते हैं, अपना भाग्य जागृत कर सकते है
*अनिष्ट ग्रहों के निवारण हेतु
चन्द्र के लिए* ०१. दक्षिणावर्ती शंख का नित्य पूजन करें | ०२. ग्यारह सोमवार को दोपहर में केवल दही-भात ही खाएं | ०३. सूर्यास्त के बाद दूध न पियें | न ही पिलायें | ०४. तीन सफ़ेद फूल हर सोमवार और पूर्णिमा को नदी या बहती दरिया में विसर्जित करें | ०५. मोतियों की माला या चन्द्रकान्तमणि गले में धारण करें । ०६. पूर्णिमा की रात को चन्द्र दर्शन करें व चन्द्रमा को चावल एवं दूध मिलाकर चांदी के बर्तन से अर्घ्य दें | ०७.सोमवती अमावस्या को ५ सुहागन स्त्रियों को खीर का भोजन कराएँ व दक्षिणा दें |

Leave a Reply