🪐 ज्योतिष- ग्रह- नक्षत्र 🪐
मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर
07 जून 2025 यानी आज देर रात लगभग 2:00 बजे मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल ग्रह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे। मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, क्रियाशीलता और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक होता है, जबकि सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करती है। जब ये दोनों शक्तियां मिलती हैं, तो व्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा, तेज़ निर्णय क्षमता और ‘कुछ बड़ा कर दिखाने’ का जुनून जाग उठता है। यह गोचर उन लोगों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध हो सकता है जो किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करते हैं, अपना बिज़नेस चलाते हैं या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में हैं।
- हालांकि यह गोचर साहस और आत्मबल को बढ़ाता है, लेकिन इसके उग्र प्रभाव से कुछ राशियों को सावधान रहने की ज़रूरत भी होगी। विशेष रूप से मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ, राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान धन हानि, धोखे या विरोधियों से मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यकता है आत्मनियंत्रण और दूरदर्शिता की, इस समय के दौरान आपको विवेक से काम लेना चाहिए और विवादों से बचना चाहिए। ध्यान रहे अतिरिक्त क्रोध आपके लिए समस्या बन सकता है।
- मंगल का राशि परिवर्तन को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। खास बात यह भी है कि सिंह राशि में पहले से ही केतू विराजमान है, जिसकी वजह से यहां मंगल-केतू से कुज केतु योग बनेगा, यह एक नकारात्मक व अशुभ योग है जिसका दुष्प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर देखने को मिल सकता है।
- मंगल-केतु की युति के साथ ही राहू से समसप्तक योग और शनि से षड़ाष्टक योग का निर्माण भी होगा। इसका असर यह होगा कि मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेंगे। भूकंप- आगजनी जैसी घटनाएं प्रकृति में देखने को मिल सकती है। विश्व में युद्ध- विवादों का बड़ा विस्तार भी हो सकता है/
- जिनकी जन्म कुंडली में मंगल ग्रह शुभ स्थिति में है और शुभ भाव में गोचर करेंगे उनके लिए अनुकूलताएं देखने को मिलेगी। वहीं जिनकी जन्म कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ भाव में है और अशुभ भाव में गोचर करेंगे तो उनके लिए परिणाम विपरीत आ सकते हैं//
- यदि आपकी चंद्र राशि से मंगल 1, 4, 7, 8 और 12 वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं तो यहां आपके दांपत्य (वैवाहिक) जीवन परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं और आपके साझेदारी के मामलों में भी समस्या पैदा कर सकते हैं अतः सावधान रहें और समस्याओं को आपस में बैठकर सुलझाएं और विवादों से बचें//
🕉️🚩🕉️
Leave a Reply