छोटे-छोटे उपाय सुख-समृद्धि लाएं
छोटे-छोटे उपाय सुख-समृद्धि लाएं
बुधवार को इस मंत्र के जप से दूर होगा हर संकट
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार बुधवार को श्रीगणेश का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीगणेश का ध्यान करने से हर संकट टल जाता है और हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन से हर संकट दूर जाए तो बुधवार के दिन नीचे लिखे मंत्र का जप विधि-विधान से करें।
मंत्र
ऊँ गजाननं भूतागणाधि सेवितम्, कपित्थजम्बू फलचारु भक्षणम्।
उमासुतम् शोक विनाश कारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पादपंकजम् ।।
जप विधि
प्रति बुधवार सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।
इसके बाद भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं।
- इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश का आसन ग्रहण करें।
तत्पश्चात हरे पन्ने की माला से ऊपर लिखे मंत्र का जप करें।
इस मंत्र का प्रभाव आपको कुछ ही समय में दिखने लगेगा।
Leave a Reply