धन सम्बंधी मुश्किलो कॊ दूर करने के 9 तरीके —-

Written by

in

धन सम्बंधी मुश्किलो कॊ दूर करने के 9 तरीके ———-

जैसे की सब जानते है की दीवाली आने वाली है । तो दिवाली पर किये जाने वली कुछ विशेष उपाय जिनसे की धन सम्बन्धी सभी मुश्किलें दूर होगी । आये जाने कुछ विशेष सामग्री या चीजे जिनसे हमारे घर मे धन की कमी नही आयेगी ।।

1)कमलगट्टे की माला : इस माला पर महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से मंत्र की सिद्ध शीघ्र होती है। महालक्ष्मी की कृपा से धन और यश की प्राप्ति होती है।

2)हरसिंगार–हरसिंगार के बांदे को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखेंगे तो धन का अभाव समाप्त हो जाएगा।

3)एकाक्षी नारियल–एकाक्षी नारियल कॊ लाल रेशमी वस्त्र में बांधकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान या तिजोरी में रखने या पूजा स्थान में रखने से सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। एकाक्षी नारियल में धन आकर्षण की अद्भुत क्षमता होती है।

4) मोती शंख–मोती शंख को घर में स्थापित कर रोज ‘ॐ श्री महालक्ष्मै नम:’ 11 बार बोलकर 1-1 चावल का दाना शंख में भरते रहें। इस प्रकार 11 दिन तक प्रयोग करें। यह प्रयोग करने से आर्थिक तंगी समाप्त हो जाती है।

5) काली हल्दी – शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेसर व सिन्दूर को साथ में रखकर मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाकर रुपया-पैसा रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय से धन रुकने लगेगा।

6)श्रीयंत्र–श्रीयंत्र को धन का प्रतीक मानते हैं लेकिन ये शक्ति और अपूर्व सिद्धि का भी प्रतीक है.
श्रीयंत्र के प्रयोग से सम्पन्नता, समृद्धि और एकाग्रता की प्राप्ति होती है.श्रीयंत्र के सही प्रयोग से हर तरह की दरिद्रता दूर की जा सकती है.
श्रीयंत्र कई तरह का होता है- समतल, उभरा हुआ और पिरामिड की तरह का भी।

7)गोरोचन -गोरोचन का टूकड़ा पंचामृत से स्नान कराकर धूप दीप दिखाकर इसकी प्रतिदिन पुजा करनी चाहिए। इसे अपनी तिजोरी में चाँदी की डिब्बी मे रखे। यह आपकी सभी प्रकार की मनोकामना पुरी करता है।

8) सूखे मेवे – हर रोज़ महालक्ष्मी की मूर्ति के सामने सूखे मेवे चढ़ाये और ॐ श्री नम : का जप करे । ऋण रोग और दरीदरता नही आयेगी ।

9) तुलसी -माँ तुलसी कॊ साक्षात लक्ष्मी का रुप माना गया है । रोज़ जल चढ़ाये ( रविवार कॊ नही ) और दीप धूप जलाये । धन की कमी नही रहेगी ।

आचार्य शालिनी मल्होत्रा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *