शनि जयन्ती & वट सावित्री व्रत
=^=^=^=^=^=^=^^^-=^=^=^=
ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाएगी. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा का विधान है.शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत्त होकर नवग्रहों को नमस्कार करते हुए शनिदेव को प्रणाम करे और सरसों या तिल के तेल से स्नान कराएं तथा पूजन करें साथ ही शनि मंत्र का उच्चारण करें :-ॐ शनिश्चराय नम:।।
www.astroshaliini.com
astroshaliini.blogspot.com
इसके बाद पूजा सामग्री सहित शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें. इस प्रकार पूजन के बाद दिन भर निराहार रहें व मंत्र का जप करें. शनि की कृपा एवं शांति प्राप्ति हेतु तिल , उड़द, कालीमिर्च, मूंगफली का तेल, आचार, लौंग, तेजपत्ता तथा काले नमक का उपयोग करना चाहिए, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. शनि के लिए दान में दी जाने वाली वस्तुओं में काले कपडे, गुलाब जामुन, काली उडद, काले जूते, तिल, लोहा, तेल, आदि वस्तुओं को शनि के निमित्त दान में दे सकते हैं.
www.astroshaliini.com
astroshaliini.wordpress.com
“Om Pram Pri Prom Sah Shanaye Namah”. (ॐ प्रां प्रीं प्रौ स. शनये नमः॥
मंत्र की एक माला जपे ।
जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह से संबंधित दोष है उनको 25 मई को शनिदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए. शनि ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए और ईमानदारी के कर्म करने का प्रण लेना चाहिए. यदि कोई पूरी आस्था से ये सब करता है तो शनि से संबंधित सारे दोष शनिदेव हर लेते हैं और दौलत, शोहरत प्रदान करते हैं.
- तेल में बनी खाद्य सामग्री का दान गाय, कुत्ता व भिखारी को करें।
- विकलांग व वृद्ध व्यक्तियों की सेवा करें।
- शनिजी का जन्म दोपहर या सायंकाल में है। अतः दोपहर व सायंकाल में मौन रखें।
- शनिजी की प्रतिमा को देखते समय उनकी आँखों को नहीं देखें।
www.astroshaliini.com
- हनुमान मंदिर जाये ।
*अपने आस पास पेड़ पौधे लगाये ।
पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत
🌸🌸🌻🌹🌺🌹🌺🌻🌺🌹🌺🌻🌺🌹
ज्येष्ठ मास की अमास्या को वट सावित्री व्रत का विधान धर्म ग्रंथों में बताया गया है. महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए, उनके जीवन से परेशानी दूर करने के लिए वट सावित्री व्रत पूरी आस्था से रखती है शास्त्रों के अनुसार ये व्रत सौभाग्य को बढ़ाने वाला और पुण्य प्रदान करने वाला माना जाता है ये व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव को और बढ़ता है, घर में खुशहाली आती है, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.